ICAR Logo
भाकृअनुप - केंद्रीय रोपण फसल अनुसंधान संस्थान
ICAR-Central Plantation Crops Research Institute
An ISO 9001:2015 Certified Institute
ICAR-Central Plantation Crops Research Institute Logo
  

भाकृअनुप- केंद्रीय रोपण फसल अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय स्टेशन कायमकुलम में हिंदी सप्ताह मनाया गया

Sep 19, 2023 : ICAR-CPCRI, RS, Kayamkulam | Author:webadmin

कार्यालय कार्यों में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए और हिंदी भाषा का प्रचार- प्रसार बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय स्टेशन कायमकुलम ने हिंदी सप्ताह मनाया है। 19 से 25 सितंबर 2023 तक वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए हिंदी गीत, हिंदी श्रुतलेख, हिंदी टंकन, हिंदी अनुवाद, टिप्पनी और आलेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और कुशल सहायक कर्मचारियों के लिए चित्र दिखाकर नाम बताना और हिंदी लिखावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी कर्मचारियों ने प्रतियोगिताएं में बहुत उत्सुकता से भाग लिया। हिंदी सप्ताह समापन समारोह का आयोजन 25.09.2023 को डॉ. अनीताकुमारी पी. की अध्यक्षता में किया गया था। श्रीमती राजप्रिया, हिंदी शिक्षिका, बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल कायमकुलम मुख्य अतिथि थे। उन्होंने हिंदी के उपयोग के महत्व और हिंदी सप्ताह के उत्सव की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री रामअवतार पाराशर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री नील विंसर ने भाषण दिया है। डॉ. जिलू वी. साजन (सचिव, हिंदी समिति) ने सभा का स्वागत किया और डॉ. अनस के.एम. (वैज्ञानिक) ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।